राजनीतिक जीवन में किसानों के प्रति समर्पित रहे परशुराम चतुर्वेदी
महदह में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए लोगों की नम हो गई आंखे

बीआर दर्शन| बक्सर
भारतीय जनता पार्टी के किसान नेता एवं बक्सर विधानसभा के प्रत्याशी रहे परशुराम चतुर्वेदी के श्राद्धकर्म पर उनके पैतृक गांव महदह में रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में भाजपा के अलावा अन्य राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संस्था के लोगों ने हिस्सा लिया। मौके पर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए लोगों की आंखे नम हो गई। हर कोई उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर चर्चा कर रहा था।
मौके पर वक्ताओं ने कहा कि वे एक सशक्त किसान नेता थे। अपने राजनीतिक जीवन में किसानों के प्रति समर्पित रहे। किसी भी व्यक्ति से मिलने का जो स्वभाव था वह दुर्लभ लोगों में पाया जाता है। सबसे हंसी ठिठोली करना, सहजता से सबकी बातों को सुनना, किसी की बातों को अन्यथा कभी भी नहीं लेना, 24 घंटे राजनीतिक जीवन में सामाजिक कार्यों के लिए चलते रहना उनके स्वभाव में शामिल था। ऐसे व्यक्तित्व के नेता का निधन बक्सर के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। कार्यों को यादकर लोग भाव विभोर हो जा रहे थे।
श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में भाजयुमों के निवर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय, सुशील राय, रंजन तिवारी, धनजी पाण्डेय, विपुल राय, श्रवण तिवारी, अरुण मिश्रा, पुनीत सिंह, सोनू राय, मृत्युंजय सिंह, राजीव सिंह, राजवंश सिंह, केदार नाथ तिवारी, सिद्धनाथ सिंह, जयप्रकश राय, जयप्रकाश चौबे, अमर गोंड, राजेंद्र ठाकुर, मंटू उपाध्याय, राघव सिंह, प्रदीप दुबे, रुपेश दुबे, दीपक पाण्डेय, सौरभ तिवारी, राहुल दुबे, अविनाश पाण्डेय, मनोज दुबे, धनंजय राय सहित सैकड़ों लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।