Education

मैट्रिक परीक्षा में जिले की बेटियों का दबदबा कायम टाॅप – टेन बनाई जगह 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट रविवार को जारी हो गया। रिजल्ट घोषित होते ही जिला में खुशी की लहर दौड़ गई। बेटियों ने एक बार फिर बक्सर का मान रखते हुए टाॅप – टेन में अपनी जगह बनाई। रिजल्ट आने के बाद टाॅप – टेन में जगह बनाने वाले छात्रों को बधाईयां मिलने लगी।

किसान की बेटी ने बिहार में हासिल की तीसरा स्थान:

जिले के राजपुर प्रखंड अंतर्गत धनसोई थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरहना की छात्रा अनूपा कुमारी ने 488 अंक (97.8 प्रतिशत) प्राप्त कर पूरे बिहार में तीसरा स्थान हासिल किया है। अनूपा की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।

अनूपा कुमारी के पिता नित्यानंद सिंह पेशे से किसान हैं, जबकि उनकी माता निर्मला देवी गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद अनूपा ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। परिवार की सादगी और संघर्ष के बीच पली-बढ़ी अनूपा आज लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई हैं।

जेईई क्वालीफाई कर इंजीनियर बनने का सपना:

अपनी सफलता पर अनूपा ने कहा कि उनका लक्ष्य आगे चलकर जेईई परीक्षा पास कर इंजीनियर बनना है। उन्होंने बताया कि इस उपलब्धि में उनके माता-पिता के साथ-साथ स्कूल के प्रधानाध्यापक गोरखनाथ मेहरा का अहम योगदान रहा है, जो हमेशा उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन देते रहे।

इसी कड़ी में जहां राज्य स्तर पर अनूपा कुमारी ने राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त कर नाम रोशन किया है वहीं राज्य स्तर पर बक्सर जिले के उच्च माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर की ईशा कुमारी ने 484 अंक और 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है जो की राज्य में सातवें स्थान पर है। इसके साथ ही गणपत चकनी हाई स्कूल की लक्ष्मी कुमारी ने 483 अंक जो 96.6% मार्क्स लाया है जो कि राज्य में आठवें स्थान पर हैं। इसके साथ ही एस एस गर्ल्स हाई स्कूल बक्सर की मुस्कान कुमारी ने 483 अंक लाई है जो 96.6% मार्क्स है और राज्य में आठवें स्थान पर है। इसके अलावा गर्ल्स हाई स्कूल चौसा की सिमरन कुमारी ने 482 अंक जो 96.4% अंक प्राप्त कर राज्य में नौवें स्थान पर है। इसके अलावा उत्क्रमित उच्च विद्यालय भोजपुर कदीम की पूजा कुमारी ने 481 अंक जो 96.2 प्रतिशत अंक लाकर दसवें स्थान पर है। इसके साथ ही हाई स्कूल महदह के छात्र अरुण रजक जो 481 अंक प्राप्त किए हैं और 96.02% अंक लाकर दसवें स्थान पर है। इस सभी छात्रों की सफलता पर परिजनों अभिभावकों एवं गुरुजनों ने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किये है। बिहार सेंट्रल स्कूल के सचिव सरोज सिंह और डुमरांव स्थित पाथवेज वर्ल्ड स्कूल डुमरांव के निदेशक इंजिनियर आर राघवन शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button