बेटे के साथ सो रहे दिव्यांग वृद्ध को अपराधियों ने मारी गोली, मौत

बीआर दर्शन | बक्सर
धनसाेई थाना क्षेत्र के चपटहीं गांव में पलानी में साे रहे वृद्ध दिव्यांग की गाेली मार हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंची पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस परिजनाें से मिली जानकारी के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक चपटहीं गांव के सहेन्द्र राम (65 वर्ष) रविवार की रात अपने छाेटे पुत्र के साथ घर के बाहर बने झाेपड़ीनुमा पलानी में साे रहे थे। रात के करीब दाे बजे पांच की संख्या में अपराधी हथियाराें से लैस हाेकर पहुंचे। अपराधियाें ने सहेन्द्र राम के पुत्र काे जगाकार वहां से डाॅट-फटकार कर भगा दिया। इसके बाद अपराधियाें ने सहेन्द्र राम के कनपटी में पिस्टल सटाकर गाेली मार दी। गाेली मारने के बाद सभी अपराधी माैके से फरार हाे गए। पुत्र ने हल्ला किया ताे घर के परिजन और ग्रामीण माैके पर जुट गए। घटना की सूचना धनसाेई थाना पुलिस काे दी गई। सूचना मिलते ही धनसाेई थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह और सदर एसडीपीओ धीरज कुमार माैके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि पुलिस काे माैके से एक खाेखा और एक गाेली बरामद हुआ है। घटना के बाद परिजनाें का राे-राे कर बुरा हाल हाे गया था। पुलिस खाेखा और गाेली काे जब्त कर जांच के लिए भेज दिया है। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। पुलिस गांव में नजर रखे हुए है।
बताया जा रहा है कि मृतक सहेन्द्र राम करीब छह माह पूर्व गांव में लाठी-डंडे से पीटकर हुए सत्यनारायण राम की हत्या में आरोपित था। मृतक के चार पुत्र है जिसमें दाे दुसरे राज्य में निजी कंपनी में कार्य करते है। एक घर पर था और एक जेल में बंद है। घटना काे लेकर पुलिस जांच कर रही है।
सदर एसडीपीओ धीरज कुमार ने बताया कि एक वृद्ध की गाेली मार हत्या हुई है। शव काे पाेस्टमार्टम के बाद परिजनाें काे साैंप दिया गया है। पूर्व में हुए एक हत्या में विवाद की बात सामने आ रही है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।