फूड फेस्टिवल में छात्र – छात्राओं ने पाक कला में दिखाई प्रतिभा

बीआर दर्शन | बक्सर
पाथवेज वर्ल्ड स्कूल डुमरांव में सोमवार को फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। फूड फेस्टिवल में सभी बच्चों ने जमकर आनंद उठाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर इंजीनियर आर राघवन और प्रिंसिपल डॉक्टर नेहा सिंह के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्घाटन के पश्चात डायरेक्टर इंजीनियर आर राघवन , प्रिंसिपल डॉक्टर नेहा सिंह और अतिथियों द्वारा बच्चों द्वारा लगाए गए स्टॉल का मुआयना किया गया।

फेस्टिवल के दौरान विद्यालय परिसर में प्रातः 10:00 बजे से बच्चों में और उपस्थित लोगों में उत्सुकता देखी गई तथा वर्ग 8 से वर्ग 1 तक के विद्यार्थियों ने मोमोज, पानी-पुरी, चाऊमीन, फ्राईड राइस, पनीर चिल्ली, रॉयल पूरी, शेव पूरी, ब्रेड पकोड़ा, पास्ता, लिट्टी चोखा, चाय कॉफी बेकरी ,इटली ,समोसा ,आलू टिक्की, समोसा चाट इत्यादि कई प्रकार के व्यंजन बनाने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इंजीनियर आर राघवन ने कहा कि फूड फेस्ट से बच्चों को मनी मैनेजमेंट नैतिक व्यवहार कुशलता और व्यवसाय में फायदा घाटे का अभ्यास और जानकारी होता है।

जूनियर क्लास से वर्ग आठ तक के बच्चों ने इसमें भाग लिया। दिव्या, यशिका, सनाया शेख, अख्तर, अमरकांत, आयुष, अदिति, स्नेहा, शिवानी, सलोनी, अदिति, निशा, सृष्टि, निखिल, बलवंत, अनुष्का, नीरज, सत्यम, सूरज, रवि, निशान, अंशु, अथर, आलिया, बबली, धनु, राजलक्ष्मी, सत्या थी।

विद्यालय परिवार ने भी बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई। इस कार्यक्रम से बच्चे काफी उत्साहित और आनन्ददित दिखाई दिए।




