Accident

प्रतापसागर में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर की टक्कर से चालक और खलासी की मौत

 

बीआर दर्शन | बक्सर

एनएच-922 पर सोमवार की सुबह प्रतापसागर दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रतापसागर के समीप बालू लदे एक ट्रेलर ने आगे खड़े दूसरे ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ट्रेलर के केबिन में फंसे चालक और सहचालक को निकालने के लिए जेसीबी मशीन बुलानी पड़ी।

मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के महराजगंज निवासी रामानंद यादव (25 वर्ष), पिता रामविलास यादव, और सहचालक ललित यादव (22 वर्ष) के रूप में हुई है। टक्कर के बाद दोनों केबिन में बुरी तरह फंस गए थे, जिससे उनकी जान चली गई।

इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। केबिन में फंसे दोनों शवों को निकालने के लिए जेसीबी मशीन की मदद लेनी पड़ी। घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दी गई। दर्दनाक हादसे ने मृतकों के परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। बताया जा रहा है कि गलत लेन में वाहनों का परिचालन भी हादसों में बढ़ोतरी हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button