CRIME

न्यू ईयर की पार्टी मना रहे दाेस्त काे डंडा मार की हत्या, तीसरे दिन बाद घर में मिला शव 

 

बीआर दर्शन | बक्सर

राजपुर थाना क्षेत्र के भरखरा गांव में तीन दिन से गायब युवक का शव मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के आराेपित युवक काे पुलिस गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भरखरा गांव के सर्वानंद उपाध्याय और संजय पासवान न्यु ईयर की पार्टी मना रहे थे। उसी दाैरान दाेनाें के बीच किसी बात काे लेकर बहस हाे गई। बहस के दाैरान सर्वानंद ने संजय के सिर पर लाठी से वार कर दिया। संजय की माैत माैके पर ही हाे गई। घटना के बाद डर कर आराेपित ने शव काे कमरे में ही छुपा दिया। इधर युवक के गायब हाेने की सूचना उसके परिजनाें ने पुलिस काे दी। पुलिस जांच में जुट गई। जांच के दाैरान पुलिस काे कुछ सुराग हाथ लगी। इसी बीच आराेपी युवक राजपुर थाना पहुंच संजय के माैत के बारे में जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आराेपी युवक काे हिरासत में लेकर घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने आराेपी के निशानदेही पर शव काे बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी के घर से एक कट्टा और डंडा बरामद किया है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण भी माैके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर एसडीपीओ धीरज कुमार माैके पर पहुंच जांच काे लेकर आवश्यक निर्देश दिए। एसडीपीओ ने बताया कि पार्टी मनाने के दाैरान दाेस्ताें के बीच विवाद में हत्या की घटना हुई है। मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button