Education

दीक्षांत समारोह सह शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी आयोजित 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

नावानगर प्रखंड के श्रीहरिशरण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खंडरीचा में सोमवार को दीक्षांत समारोह सह शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।विद्यालय के सभागार कक्ष में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया, इस समारोह में बिहार बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण सभी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।

उच्चतर माध्यमिक विज्ञान संकाय से आकाश कुमार, अंकित यादव, मो. महताब अली, कला संकाय से अंकेश कुमार, शीतल कुमारी, संगीता कुमारी ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया एवं माध्यमिक स्तर पर आरती कुमारी, किरण कुमारी, विष्णुप्रिय, प्रियंका कुमारी ने सम्मान प्राप्त किया । समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापिका कुमारी विमला सिंह ने करते हुए छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रधानाध्यापिका ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर अभिभावकों द्वारा विद्यालय परिवार के सभी गतिविधियों की सराहना किया गया ।कार्यक्रम में सभी शिक्षक शिक्षिका के साथ अभिभावक मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button