CRIME

कलह से परेशान विवाहिता ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस 

 

बीआर दर्शन | बक्सर

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हादीपुर गांव में एक 22 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस और विवाहिता के मायके वालों को दी। पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम कराया। मृतका की पहचान फूलमती देवी, पत्नी सोनू चौधरी, निवासी हादीपुर के रूप में हुई।

बताया गया कि घटना देर रात की है, लेकिन इसकी जानकारी परिजनों को सुबह चार बजे हुई। मृतिका की डेढ़ वर्षीय बच्ची के रोने की आवाज सुनकर घर की महिलाओं ने उसे देखने की कोशिश की। जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो दरवाजा तोड़ा गया। कमरे में प्रवेश करने पर महिला काे फंदे से लटका देखा गया।

तीन साल पहले गाजीपुर जिले के रेवतीपुर स्थित नगदिलपुर के फुलमती की शादी हादीपुर गांव के साेनु चाैधरी के साथ हुआ था। सोनू चौधरी मुंबई की एक निजी फैक्ट्री में काम करते हैं। तीन महीने पहले ही वहां गया था। घटना की जानकारी मिलते ही वह घर लौट रहा है।

मुफस्सिल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। किसी पक्ष की ओर से आवेदन नहीं दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button