दहेज में भैंस नही दिया तो विवाहिता काे मारपीट कर घर से निकाला

बीआर दर्शन | बक्सर
दहेज में भैंस के लिए विवाहिता काे मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। विवाहिता ने मामले काे लेकर महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर दर्ज हाेने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
महिला थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के शांतिनगर कठार गांव के श्रवण भर की पुत्री सीता की शादी ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के चक्की भाेला डेरा गांव के सुदर्शन राजभर के पुत्र राधेलाल राजभर के साथ वर्ष 2023 में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए विवाहिता के साथ मारपीट करते थे। ससुराल वाले दहेज में भैंस की मांग कर रहे थे। भैंस नहीं मिलने पर ससुराल वालाें ने 27 मार्च 2024 काे मारपीट कर घर से निकाल दिया। मामले काे लेकर कई बार समझाैता का प्रयास किया गया। समझाैता नहीं हाेने पर विवाहिता ने महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता ने पति समेत सास, ससुर और भसुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। महिला थानाध्यक्ष सुजाता कुमारी ने बताया कि मामले की जांच कर आराेपिताें के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।