दहेज के लिए विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाला, एफआईआर दर्ज

बीआर दर्शन | बक्सर
दहेज में 15 लाख रुपए के लिए विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकालने का मामले में महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। एफआईआर दर्ज हाेने के बाद महिला थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
महिला थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चरित्रवन के शिवानी की शादी बाजार समिति राेड के रहने वाले दीपक सिंह के साथ व्रर्ष 2022 में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में 15 लाख रुपए की मांग करने के साथ प्रताड़ित करते थे। 19 अप्रैल काे विवाहिता के साथ मारपीट किया गया। विवाहिता अपने परिजनाें के साथ किसी तरह से मायके लाैट गई। मामले में समझाैता काे लेकर कई बार प्रयास किया गया। समझाैता नहीं हाेने पर विवाहिता ने महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शादी के समय करीब 30 लाख रुपए खर्च किया गया था। शादी के बाद से उसके पति शराब के नशे में मारपीट करते थे और ससुराल के अन्य लोग भी दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। महिला थानाध्यक्ष सुजाता तिवारी ने बताया कि मामले की जांच कर आराेपिताें के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।