जमीन विवाद में बुजुर्ग को पीटा, इलाज के दौरान मौत, आक्रोश में ग्रामीण

बीआर दर्शन | बक्सर
सिकरौल थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव में जमीन विवाद में एक बुजुर्ग के साथ मारपीट की गई। ज़ख्मी बुजुर्ग की मौत इलाज के दौरान हो गई। घटना के बाद पुलिसिया कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्राेश है।
मिली जानकारी के मुताबिक मिश्रवलिया गांव के 64 वर्षीय किसान रामाज्ञा यादव के साथ तीन डिसमिल जमीन को लेकर आरोपितों के साथ विवाद चल रहा था। होलिका से एक दिन पहले दरवाजे पर किसान की बेरहमी से पिटाई की गई। मारपीट में बुजुर्ग की हालत नाजुक हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम ने जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान इलाज के दौरान रामाज्ञा यादव की मौत हो गई। वही इस घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया है लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। घटना स्थल पर पहुंचे मुंगाव पंचायत के मुखिया इंदल सिंह ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने घटना में शामिल सभी आरोपितों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। मुखिया ने आरोप लगाया है कि स्थानीय पुलिस राजनीतिक दबाव में है। कई बार सूचना देने के बावजूद भी स्थानीय पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की बात कही।