OTHERS

खेत में साग खाने गए जवान का पुआल के ढेर पर मिला शव, मचा कोहराम 

 

 

बीआर दर्शन। बक्सर

नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में खेत में साग खाने गए एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान वह स्थानीय गांव के मंगल प्रसाद ठाकुर के 30 वर्षीय पुत्र सोनु कुमार ठाकुर के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के मुताबिक सोनु सेना में जवान था। वह छुट्टी में अपने गांव आया था। मंगलवार को गांव के बाहर खेत में साग खाने चला गया था। दोपहर में वह अपने घर के समीप पुआल के ढ़ेर पर अचेत अवस्था पड़ा मिला। परिजनों ने देखा तो ग्रामीणों के मदद से उसे तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। ग्रामीणों की मानें तो युवक खेत में साग खाने पहुंचा था, उस खेत में रसायन का छिड़काव किया गया होगा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत के कारणों की जानकारी हो सकती है। लगभग डेढ़ साल पहले युवक की शादी हुई थी। घटना के बाद जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीण परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button