ढाई लाख नगदी के साथ 6 लाख के गहने ले भागे चोर, जांच में जुटी पुलिस
बीआर दर्शन। बक्सर
डुमरांव अनुमंडल के मनपा गांव में चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना पर मुरार थानाध्यक्ष रविकांत प्रसाद और डुमरांव डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी मौके पहुंच मामले की जांच में जुट गए है। पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक मनपा गांव के नथुनी यादव का पूरा परिवार छठ करने के लिए बड़ी बहू के मायके भटौली गांव गए हुए थे। घर पर नथुनी यादव और उनकी पत्नी सोई हुई थी।उस कमरे को चोरों ने बाहर से बंद कर दिया था।इसके बाद घर में रखे पांच अटैची और एक बड़े बक्से को तोड़ ढाई लाख नगद के साथ 6 लाख के गहने लेकर फरार हो गए है। सुबह जगने के बाद हल्ला करने पर ग्रामीणों ने इनके दरवाजा को खोला। पीड़ित नथुनी यादव ने बताया की छोटे बेटे विवेक कुमार की शादी फरवरी महीने में थी। होने वाली बहु के गहने बनाने के लिए डुमरांव बैंक से चार दिन पहले लोन लेकर ढाई लाख रुपए घर में रखा था। उसके साथ ही मेरी पत्नी और बहु के गहने रखे अटैची में रखा था। जिसे निकाला बक्से और अटैची को घर से कुछ दूर खेत में फेंक दिए गया था।
मुरार थानाध्यक्ष रविकांत प्रसाद ने बताया कि मामले की छानबीन किया जा रहा है। संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।