Education

एकदिवसीय शैक्षणिक परिभ्रमण पर चौसा लड़ाई मैदान पहुंचे बीसीएस के छात्र 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

बाईपास रोड स्थित बिहार सेंट्रल स्कूल के लगभग ढाई सौ छात्र-छात्राएं शनिवार को एक दिवसीय शैक्षणिक परिभ्रमण पर धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के लिए रवाना हुए। विद्यालय प्रबंधन समिति की देखरेख में 25 शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ निजी वाहनों से बच्चों को कामाख्या धाम और चौसा युद्ध मैदान का भ्रमण कराया गया। परिभ्रमण के छात्रों की टोली काफी उत्साहित थी।

विद्यालय के निदेशक शिक्षाविद सरोज सिंह ने बताया कि बच्चों के समग्र और बौद्धिक विकास के लिए शैक्षणिक परिभ्रमण अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से हर वर्ष विद्यालय परिवार द्वारा छात्र-छात्राओं को विभिन्न ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे भ्रमण से बच्चों को किताबों में पढ़ी गई ऐतिहासिक घटनाओं और धार्मिक धरोहरों को प्रत्यक्ष देखने और समझने का अवसर मिलता है। इससे उनकी जिज्ञासा, समझ और ज्ञान में वृद्धि होती है।

एक दिवसीय यात्रा के दौरान नर्सरी से लेकर पांचवीं कक्षा तक के बच्चों को चौसा युद्ध मैदान की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से अवगत कराया गया। साथ ही माँ कामाख्या मंदिर में दर्शन-पूजन कर धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी गई।

परिभ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चे पूरे जोश और उमंग के साथ ऐतिहासिक तथ्यों को जाने। परिभ्रमण के दौरान स्कूल प्रबंधन द्वारा रास्ते में नास्ता एवं भोजन का भी उत्तम प्रबंध किया गया था।  यात्रा के दौरान विद्यालय की डिप्टी डायरेक्टर उर्मिला सिंह, शिक्षक विनय तिवारी, सुनील सिंह, वरुण सिंह, मधु सिन्हा एवं सुगन्धि पांडेय सहित अन्य शिक्षकों ने बच्चों की देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button