दहेज और अवैध संबंध का विरोध करने पर नवविवाहिता को मारपीट कर निकाला, एफआईआर दर्ज

बीआर दर्शन | बक्सर
दहेज उत्पीड़न और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता मामले को लेकर महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। महिला थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी 23 अप्रैल 2024 को वाराणसी निवासी विष्णु सेठ, पिता सचितानन्द वर्मा से हुई थी। शादी के बाद कुछ समय तक सबकुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में पति व ससुराल पक्ष ने दहेज में 1 लाख नगद, सोने की सिकड़ी, पलंग और बाइक की मांग शुरू कर दी।


पीड़िता का आरोप है कि पति विष्णु सेठ का अपनी भाभी गीता देवी से नाजायज संबंध है। विरोध करने पर उसे गाली-गलौज और मारपीट का सामना करना पड़ा। 29 जून 2024 की रात करीब 10:30 बजे उसके गहने छीनकर घर से निकाल दिया गया। तबसे वह अपनी 5 माह की बच्ची के साथ मायके में रह रही है।

पीड़िता ने पति, सास, जेठानी और ननदों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। महिला थानाध्यक्ष मधुबाला भारती ने बताया कि मामले की जांच कर आराेपिताें के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



