चाकू से गोद गोदकर अधेड़ रिक्शा चालक की हत्या, पुलिस कर रही है जांच
शहर के कोइरपुरवा मोहल्ले में हुई खौफनाक वारदात चाकू से गोद -गोद की गई है हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस
बीआर दर्शन। बक्सर
शहर के कोइरपुरवा मोहल्ले में किराए के घर में रह रहे अधेड़ रिक्शा चालक की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक कोइरपुवा मोहल्ले में अर्जुन सिंह के झोपड़ीनुमा मकान में किराए पर नालबंद टोली के जलालुद्दीन रजक उम्र लगभग 50 वर्ष पिछले पांच वर्ष से रहते थे। जलालुद्दीन शहर में रिक्शा चलाया करता था। जिसकी बीती रात को अपराधियो ने चाकू से गोद गोदकर निर्मम हत्या कर दी है। जिसका पूरे घर में खून के छीटें पड़ा हुआ है। सुबह में आसपास के लोगो ने अर्जुन सिंह को घटना की सूचना दी। अर्जुन सिंह उक्त घर में पहुंचे तो भौचक रह गए। कुछ देर बाद उन्होंने वार्ड पार्षद हिटलर कुशवाहा को सूचना दी। वार्ड पार्षद ने टाउन थाना पुलिस को सूचना दिए। सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई। स्थानीय लोगो ने बताया कि पूर्व में नहर किनारे डीएवी स्कूल के पीछे अपना झोपड़ी बनाकर रहता था। लेकिन पांच वर्ष पूर्व यहां आकर रहने लगा था। वही लगभग चार वर्ष पूर्व इसकी पत्नी की भी ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। मौके पर पहुंचे नगर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि बहुत ही निर्मम हत्या हुई है, जिसकी जांच की जा रही है। सूत्रों की मानें तो मृतक का बड़ा पुत्र भी रिक्शा चलाता है। वह कुछ मामलों में जेल भी जा चुका है।