Education

आपस में भिड़े शिक्षक और प्रधानाध्यापक, वीडियो हुआ वायरल 

 

बीआर दर्शन | बक्सर

जिले के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, धनंजयपुर में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा एक शिक्षक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई। मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। घटना को लेकर सिमरी थाना में आवेदन दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंकज कुमार और उनकी पत्नी उत्क्रमित मध्य विद्यालय धनंजयपुर में कार्यरत हैं। अवकाश स्वीकृति को लेकर प्रधानाध्यापक मनोज कुमार के साथ बहसबाजी होने लगी। आरोप है कि उसी दौरान प्रधानाध्यापक द्वारा हाथापाई किया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। मामले को लेकर शिक्षक पंकज कुमार के द्वारा सिमरी थाना में आवेदन दिया गया है। इसके साथ ही विभाग के उच्चाधिकारियों को भी घटनाक्रम से अवगत कराया गया है।

शिक्षक प्रतिनिधियों ने कहा कि यह घटना केवल एक शिक्षक का अपमान नहीं, बल्कि पूरे शिक्षक समुदाय की गरिमा पर हमला है। यदि विद्यालयों में ही शिक्षक सुरक्षित नहीं रहेंगे तो शिक्षा व्यवस्था का क्या होगा। शिक्षक समाज ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से घटना की जांच कर दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button