CRIME

सीबीआई के हत्थे चढ़े बक्सर की डाक अधीक्षक सरिता कुमारी समेत पांच, हो रही पूछताछ

 

बीआर दर्शन | बक्सर

डाक विभाग बक्सर में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब CBI की टीम ने बक्सर की डाक अधीक्षक सरिता कुमारी समेत पांच लोगों को विभिन्न पोस्टआफिस से हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि वित्तीय लेनदेन से जुड़ी शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। CBI की टीम ने गोपनीय तरीके से बक्सर के हेड पोस्ट ऑफिस पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया और अन्य को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ के लिए दूसरी जगह ले जाया गया।

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली नंबर की गाड़ी से CBI अधिकारी बक्सर पहुंचे थे। टीम ने बेहद गोपनीय तरीके से कार्रवाई करते हुए हेड पोस्ट ऑफिस में पहुंचकर डाक अधीक्षक सरिता कुमारी को हिरासत में लिया। उनके साथ रघुनाथपुर के एक कर्मचारी मनीष और बक्सर के अनय कर्मचारियों को भी हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आ रही है।सभी को हेड पोस्ट ऑफिस से हिरासत में लिए जाने के बाद CBI अधिकारी उन्हें पूछताछ के लिए दूसरी जगह लेकर गए हैं। वहां गोपनीय तरीके से मामले से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई की सूचना फैलते ही डाक विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हलचल तेज हो गई।

डाककर्मी की शिकायत पर कार्रवाई की चर्चा :

 

सूत्रों की मानें तो एक डाककर्मी की शिकायत के बाद वित्तीय लेनदेन से जुड़े मामले की जांच शुरू हुई थी। इसी शिकायत के आधार पर CBI की कार्रवाई की बात सामने आ रही है। हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों और पूरे मामले के विस्तृत तथ्यों को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। मौके पर मौजूद CBI अधिकारियों ने पूरे मामले को लेकर विस्तृत जानकारी देने से फिलहाल परहेज किया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच और पूछताछ की प्रक्रिया जारी है तथा जल्द ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button