CRIME

सगरांव गांव के समीप नहर में मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस 

 

बीआर दर्शन | बक्सर

जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में रामपुर राजवाहा में सगरांव पुल के समीप लगभग 21 वर्षीय विवाहिता का शव पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने आसपास के थाना में संपर्क कर युवती की पहचान की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक तीन दिन पूर्व रोहतास जिला के काराकाट गोड़ारी थाना क्षेत्र अंतर्गत नहर में यह महिला कूद गई थी। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दिया था। वही पुलिस ने काफी खोजबीन किया लेकिन पानी का तेज बहाव होने से महिला का शव धनसोई थाना क्षेत्र शव शुक्रवार को दोपहर में ग्रामीणों ने देखा था। जिसकी चर्चा होने के बाद किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दिया तब तक यह शव पानी में बहते हुए लगभग 20 घंटे बाद रामपुर राजवाहा से होकर सगरांव फाटक पुल के नजदीक पहुंच गया और मछली मारने वाले जाल में आकर फंस गया। शनिवार की सुबह जब किसान खेत घूमने के लिए गए तो जाल में महिला का शव फंसा देख इसकी सूचना पुलिस को दी।

शव मिलने की सूचना पर मृतक महिला का भाई पप्पू कुमार रोहतास जिला के काराकाट गोडारी थाना क्षेत्र के बिरैनी गांव से पहुंचे और महिला की पहचान पूजा कुमारी के रूप में हुयी। उसके द्वारा बताया गया की छह माह पूर्व युवती की शादी रोहतास जिला के ही सोन डीहरा गांव निवासी विकास कुमार के साथ हुई थी। तभी से इसके ससुराल वाले इसे प्रताड़ित कर रहे थे। जिस मामले को लेकर वहां के स्थानीय थाने में भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। महिला मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। घटना के दिन भी यह अपनी बहन एवं जीजा के साथ इलाज करने के लिए सासाराम गई थी। लौटने के क्रम में नहर में छलांग लगा दी थी।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए भेजा गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। आवेदन प्राप्त होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button