एमपी हाई स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने बिखेरी प्रतिभा

बीआर दर्शन | बक्सर
रोट्रैक्ट क्लब की ओर से दीपावली के पूर्व रंगोली प्रतियोगिता 2024 का आयोजन स्थानीय एमपी हाई स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के 70 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने समेत अन्य संदेश देने का प्रयास किया।
प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ 10 प्रतिभागियों को क्लब द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में आरएस बालिका हाई स्कूल की सुमन कुमारी ने प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर की रोशनी गुप्ता ने द्वितीय तथा लक्ष्य डांस एकेडमी के राज कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सात अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पीडीजी डॉ सीएम सिंह मौजूद थे। निर्णायक मंडल में रोटरी की अमृता केशरी और ब्रिजेश कुमार ने बखूबी अपनी भूमिका निभाई। मौके पर कार्यक्रम में रोटरी अध्यक्ष मनीष कुमार पांडेय, सचिव मनोज वर्मा, राजेश केशरी, मंजेश केशरी, निर्मल कुमार सिंह, रोट्रैक्ट अध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता, सचिव वेद प्रकाश, सुजीत गुप्ता, सागर वर्मा, राहुल गुप्ता, सोनू वर्मा, राज गुप्ता, प्रिंस जायसवाल, अमन राज वर्मा, अनीश कुमार मौजूद थे।