OTHERS

शौचालय निर्माण राशि गबन करने वाली पांच महिलाएं गिरफ्तार

बीआर दर्शन | बक्सर

शौचालय निर्माण की राशि गबन करने के पांच आरोपितों को टाउन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

टाउन थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को नई बाजार की गीता देवी, मुटनी देवी, अतदरिया देवी, मीना देवी और सुमन देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बताया जाता है कि वर्ष 2019 में नगर परिषद से शौचालय निर्माण को लेकर राशि दिया गया था। जिसमें कई लोगों ने पैसा लेकर शौचालय का निर्माण नहीं कराया। नगर परिषद द्वारा ऐसे 95 लोगो को चिंहित कर नोटिस भी जारी हुआ था। हालांकि आरोपितों के द्वारा नोटिस का कोई जबाब नहीं दिया गया। शौचालय निर्माण की पहली किस्त 7500 रुपए गबन का मामला सामने आया था। तत्कालीन नगर प्रबंधक सह स्वच्छ भारत मिशन के नोडल पदाधिकारी ने 95 लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए रविवार को पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। टाउन थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अन्य आरोपितों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button