शाम होते ही ध्वस्त हो गई यमुना चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था
रक्षा बंधन पर्व पर खरीदारी करने निकले थे शहरवासी यमुना चौक पर घंटों लगती रही जाम, महिला सिपाही होती रही हलकान
बीआर दर्शन। बक्सर
शहर का ट्रैफिक व्यवस्था बुधवार की शाम पुरी तरह से ध्वस्त हो गई। शहर के यमुना चौक के चारों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रशासन के तरफ़ से ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाही पुरी तरह से हलकान होती रही। हालांकि बाद में कुछ स्थानीय लोगों के मदद से वाहनों को धीरे-धीरे निकाला गया। स्थानीय दुकानदारों की मानें तो यमुना चौक पर लगभग प्रतिदिन शाम को जाम शहरवासियों को झेलना पड़ता है।
गुरुवार को रक्षाबंधन का पर्व है। जिसे लेकर बुधवार की शाम शहरवासी खरीदारी करने के लिए निकले थे। शाम को यमुना चौक के समीप वाहन चालकों के आगे निकलने की होड़ में जाम लग गई। देखते ही देखते यमुना चौक के चारो तरफ वाहनों की कतार लग गई। बताया जाता है कि चौक पर पुलिस कर्मियों की तैनाती रहती है। चौक पर ड्यूटी में तैनात महिला सिपाही ट्रैफिक को संभालने का प्रयास करती रही। काफी जाम लग जाने के बाद स्थानीय कुछ युवकों ने किसी तरह से वाहनों के जाम को हटाया। बता दें कि शहर में ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था भी है। शहरवासियों का कहना है कि यमुना चौक से ठठेरी बाजार चौक और किला मैदान के समीप प्रतिदिन शाम को जाम की समस्या से परेशानी उठानी पड़ रही है।