CRIME

ब्रह्मपुर में किलो गांजा के साथ सात गिरफ्तार, 113.92 किलो सिक्के बरामद

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान ब्रह्मपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी।ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को छापेमारी कर गांजा तस्करी के कथित गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से करीब 32.720 किलोग्राम गांजा और 113.92 किलोग्राम सिक्के बरामद किए हैं। मौके से दो मोटरसाइकिल, सात मोबाइल फोन और एक इलेक्ट्रिक तराजू भी जब्त किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य को ब्रह्मपुर गांव में गांजा की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली। सूचना में राजन शर्मा के घर से अवैध मादक पदार्थों का कारोबार संचालित किए जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद एसपी ने तत्काल डुमरांव एसडीपीओ समीर कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। टीम ने चिह्नित ठिकाने पर छापेमारी की। इस दौरान सात लोगों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में ब्रह्मपुर निवासी राजन शर्मा, अंकित कुमार शर्मा और राजू शर्मा शामिल हैं। इनके अलावा ललन जी का डेरा निवासी राकेश कुमार, रघुनाथपुर निवासी प्रकाश कुमार राय और आकाश कुमार राय तथा देवकुली निवासी पवन कुमार पांडेय को भी पकड़ा गया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 32.720 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इसके साथ 113.92 किलोग्राम सिक्के भी मिले। पुलिस ने दो मोटरसाइकिल, सात मोबाइल फोन और एक इलेक्ट्रिक तराजू जब्त किया है। इतनी बड़ी मात्रा में गांजे की बरामदगी के बाद पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है। कार्रवाई में डुमरांव एसडीपीओ समीर कुमार सिंह के साथ ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार, पुअनि विशाल कुमार सिंह, पुअनि रितेश कुमार, पुअनि राखी कुमारी, प्रपुअनि गौतम कुमार, सअनि सूर्यमणि शर्मा और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button