CRIME

बैरियर तोड़ते हुए भागा शराब तस्कर, डिवाइडर से टकराईं एसयूवी 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर मंगलवार की शाम उत्पाद विभाग का बैरियर तोड़ते हुए एसयूवी चालक भागने का प्रयास किया। हालांकि कुछ आगे जाकर अनियंत्रित एसयूवी डिवाइडर से टकरा गई। एसयूवी चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। उत्पाद पुलिस ने एसयूवी को कब्जे में लेकर जांच किया। एसयूवी से काफी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।

उत्पाद अधीक्षक अशरफ़ जमाल से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की शाम उत्पाद निरीक्षक कुंदन कुमार के नेतृत्व में वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर शराब जांच अभियान चलाया जा रहा था। उसी दौरान एक संदिग्ध एसयूवी कार को रोकने का प्रयास किया गया। वाहन चालक बैरियर तोड़ते हुए लगभग 100 मीटर दूरी तक बैरियर खींच कर चला गया और रोड के डिवाइडर से टकराया। जब तक उत्पाद टीम घटनास्थल पर पहुंचती चालक गाड़ी छोड़कर भाग गए। गाड़ी का जांच करने पर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया। उत्पाद पुलिस शराब को जब्त कर वाहन मालिक का पता कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button