CRIME

नाबालिग छात्राओं के साथ दुष्कर्म के आरोपित दोनों शिक्षक फरार, प्रधानाध्यापक गिरफ्तार 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

डुमरांव प्रखंड के मध्य विद्यालय, नथुनी अहीर के डेरा में पदस्थापित दो शिक्षकों पर छात्राओं के साथ छेड़खानी, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और ऑडियो के माध्यम से धमकी मामला अब तुल पकड़ रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबित शिक्षकों में सहायक शिक्षक वीरेंद्र प्रसाद और विद्यालय अध्यापक अरविन्द कुमार शामिल हैं। दोनों के खिलाफ बिहार सरकारी सेवक नियमावली, 2005 के तहत विभागीय कार्यवाही शुरू की गई है। निलंबन अवधि में वीरेंद्र प्रसाद का मुख्यालय प्रखंड संसाधन केंद्र, राजपुर निर्धारित किया गया है। वहीं, अरविन्द कुमार का मुख्यालय प्रखंड संसाधन केंद्र, चक्की बनाया गया।

बता दें कि डुमरांव प्रखंड के मध्य विद्यालय, नथुनी अहीर के डेरा में पदस्थापित दो शिक्षकों पर छात्राओं के साथ छेड़खानी, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और ऑडियो के माध्यम से धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबित शिक्षकों में सहायक शिक्षक वीरेंद्र प्रसाद और विद्यालय अध्यापक अरविन्द कुमार शामिल हैं। दोनों के खिलाफ बिहार सरकारी सेवक नियमावली, 2005 के तहत विभागीय कार्यवाही शुरू की गई है। दोनों को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। विभाग की ओर से दोनों के खिलाफ आरोप पत्र गठित कर संचालन एवं उपस्थापन पदाधिकारी नामित करने की कार्रवाई भी की जाएगी। हालांकि, विद्यालय के प्रधानाध्यापक की ओर से दिए गए प्रतिवेदन में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वायरल वीडियो में दिखाई दे रही लड़की विद्यालय में अध्ययनरत छात्रा नहीं है। इस बिंदु को लेकर भी विभाग ने आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं स्थानीय पुलिस की मानें तो स्कूल के प्रधानाध्यापक मो इमाम अली अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रधानाध्यापक को राजकीय शिक्षक पुरस्कार भी मिलने वाला था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button