CRIME

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टेम्पो में मारी टक्कर, कई हुए जख्मी 

बीआर दर्शन | बक्सर

शहर की सड़काें पर माैत की तरह मिट्टी और बालु लदे ट्रैक्टर फर्राटा भर रहे है। अक्सर तेज रफ्तार ट्रैक्टर दुर्घटनाओं का कारण बन रहे है। शुक्रवार काे बक्सर-इटाढ़ी राेड में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टेम्पाे में टक्कर मार दी। टेम्पाे पर सवार यात्री जख्मी हाे गए। जख्मियाें काे इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। गंभीर रुप से जख्मी दाे युवकाें काे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार काे बक्सर से यात्रियाें काे लेकर एक टेम्पाे इटाढ़ी के तरफ जा रही थी। लालगंज के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टेम्पाे सड़क किनारे पलट गई। टेम्पाे पर सवार कई यात्री जख्मी हाे गए। इटाढ़ी के सुनील पाठक, महिला गांव के राजेश सिन्हा और निरंजनपुर गांव के गिरजा देवी, कंचन देवी और सुप्रिया कुमारी जख्मी हाे गई। राहगिराें ने जख्मियाें काे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रुप से जख्मी सुनील पाठक और राजेश सिन्हा काे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। लाेगाें की मानें ताे इटाढ़ी राेड, सिकराैल नहर मार्ग समेत शहर के विभिन्न क्षेत्राें में इस तरह ट्रैक्टर नियमाें के धज्जियाें काे उड़ाते हुए फर्राटा भर रहे है। इनके खिलाफ न ताे पुलिस न ही परिवहन और न ही खनन विभाग कार्रवाई करती है। ऐसे ट्रैक्टर चालकाें के पास वैध कागजात तक नहीं हाेते है। जानकारों का कहना है कि बक्सर -इटाढ़ी रोड में लालगंज और हुकहां दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र बन गया है। अक्सर इस क्षेत्र में सड़क हादसे हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button