औद्योगिक थाना के हाजत से फरार चाेर पटना से हुआ गिरफ्तार
चोरी के मामले में गिरफ्तार हुआ था पटना का युवक शौच करने के बहाने हथकड़ी सरका कर हुआ था फरार

बीआर दर्शन | बक्सर
औद्याैगिक थाना के हाजत से चाैकीदार काे चकमा देकर फरार चाेरी के आराेपित काे पुलिस ने पटना से दुबारा गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चाेर से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
औद्याैगिक थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि हरिकिशुनपुर माेड़ के समीप अरुण कुमार श्रीवास्तव बैग बनाने की फैक्ट्री का संचालन करते है। 15 मई की रात उनके ही फैक्ट्री में काम करने वाला पटना का माे. साेनु खान ने उनके घर में चाेरी की वरदात काे अंजाम दिया। आराेपित ने घर से करीब 45 साै नगदी के साथ डेढ़ लाख के गहनाे की चाेरी कर लिया था। चाेरी के वरदात सीसीटीवी में कैद हाे गई थी। पुलिस ने आराेपित चाेर काे बुधवार की शाम पटना से गिरफ्तार कर थाना लेकर पहुंची। पुलिस ने कागजी कार्रवाई के दाैरान उसके हाजत में बंद रखा था। शाम काे ड्यूटी पर तैनात चाैकीदार से शाैच का बहाना कर हाजत से निकला और हथकड़ी सरकाकर फरार हाे गया। हाजत से फरार हाेने के बाद पुलिस की टीम तत्काल पटना पहुंच उसे दुबारा गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चाेर काे शुक्रवार काे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।