दो लाख के लिए पांच माह की दुधमुंही बच्ची के साथ विवाहिता काे घर से निकाला, एफआईआर दर्ज

बीआर दर्शन | बक्सर
दहेज में दाे लाख रुपए के लिए पांच माह की दुधमुंही बच्ची के साथ विवाहिता काे ससुराल वालाें ने घर से निकाल दिया। विवाहिता ने मामले काे लेकर महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। महिला थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
महिला थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जासाे गांव के शिवानंद की पुत्री मनीषा की शादी जुन 2021 में यूपी के गाजीपुर जिला के भांवरकाेल थाना क्षेत्र के अवथहीं गांव के अनिल राय के पुत्र प्रदीप राय के साथ हुई थी। शादी के मनीषा काे एक पुत्री हुई। पुत्री हाेने के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में दाे लाख रुपए की मांग मनीषा और उनके मायके वालाें से करने लगे। दहेज में दाे लाख रुपए नहीं मिलने पर ससुराल वालाें ने विवाहिता काे 4 अप्रैल 2024 काे पांच माह की दुधमुंही बच्ची के साथ घर से निकाल दिया। विवाहिता किसी तरह से अपने मायके पहुंच घटना की जानकारी दी। मामले काे लेकर दाेनाें पक्षाें के द्वारा समझाैता करने का प्रयास किया गया। समझाैता नहीं हाेने पर विवाहिता ने पति समेत सास, ससुर, ननद व अन्य के खिलाफ महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई। महिला थानाध्यक्ष सुजाता कुमारी ने बताया कि मामले की जांच कर आराेपिताें के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।