गंगा नदी में कूदा युवक, नदी से निकाल पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
वीर कुंवर सिंह पुल से गंगा में लगाया छलांग नदी से निकाल पुलिस ने पहुंचाया सदर अस्पताल

बीआर दर्शन। बक्सर
गोलम्बर के समीप गंगा पुल से बुधवार की शाम एक युवक ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों के मदद से युवक को पानी से निकाल अस्पताल पहुंचाया।
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की शाम करीब आठ बजे एक युवक वीर कुंवर सिंह पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने देखा तो हल्ला करना शुरू कर दिया। घटना की सूचना किसी ने डायल 112 पर दिया। डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के मदद से युवक को नदी से निकाला। पुलिस ने युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की पहचान पुराना भोजपुर के सिद्धनाथ सिंह के पुत्र सुमन सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने युवक के परिजनों को घटना की सूचना दी। सदर अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक युवक की स्थिति फिलहाल ठीक है। युवक परिवारिक परेशानी से त्रस्त था। हालांकि युवक ने इसकी सही जानकारी पुलिस को अभी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने बताया कि युवक के पुरी तरह से ठीक होने पर जानकारी मिल सकती है।