Accident

करंट की चपेट में आया युवक, इलाज के दौरान हुई मौत

 

बीआर दर्शन | बक्सर

नया भोजपुर थाना क्षेत्र के चंदा गांव में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को दोपहर चंदा गांव के जगदीश यादव का पुत्र विश्वंभर यादव घर में लगे बिजली उपकरण को ठीक कर रहा था। उसी दौरान युवक करंट के चपेट में आ गया। परिजनों ने देखा तो तत्काल इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

नया भोजपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। परिजन ही उसे लेकर सदर अस्पताल गए थे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, घटना कैसे हुई, इसकी सही जानकारी अभी पुलिस को नहीं मिल पाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button