Accident

एनएच 922 पर खड़े ट्रक में घुसी बाइक, बाइक सवार युवक की मौत

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

एनएच 922 पर अहिरौली मोड़ के समीप गुरुवार की शाम हुए दर्दनाक हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। बाइक सवार दुसरा युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक का इलाज कराया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच ट्रक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की शाम औद्योगिक थाना क्षेत्र के दहिवर गांव के मनोज पासवान के पुत्र अंकित पासवान 20 वर्ष और सुधीर पासवान के पुत्र शिवम पासवान 16 वर्ष बाइक से गांव के तरफ जा रहे थे। अहिरौली मोड़ के समीप अचानक सड़क पर आए बंदर को बचाने के दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, घायल युवक की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। बताया जा रहा है कि घटना में अंकित की मौत हो गई है।

घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक थानाध्यक्ष सोनू कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अंकित पासवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, शिवम पासवान का सदर अस्पताल में उपचार चल रहा है।

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। उधर, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को थाने ले जाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button