आरपीएफ ने चोरी के चार महंगे स्मार्टफोन के साथ दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

बीआर दर्शन | बक्सर
आरपीएफ इंस्पेक्टर कुंदन कुमार के दिशा-निर्देशन में यात्रियों के सामान एवं मोबाइल फोन की चोरी करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में रेलवे स्टेशन बक्सर पर अपराधिक गतिविधियों की निगरानी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ के दौरान विशेष टीम द्वारा दो व्यक्तियों को चोरी के चार महंगे स्मार्टफोन के साथ पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान अंशुमान मनोज, पिता–मनोज कुमार सिन्हा, ग्राम–चरित्रवन, थाना–नगर, जिला–बक्सर तथा अप्पू कुमार, पिता–मुन्ना कुमार खरवार, ग्राम–एकौना, थाना–सिमरी जिला–बक्सर के रूप में हुई।


पूछताछ के दौरान दोनों व्यक्तियों ने बताया कि वे आपस में मिलकर ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल फोन एवं अन्य कीमती सामानों की चोरी करते हैं। उनके पास से चोरी के चार महंगे स्मार्टफोन बरामद किए गए। बरामद चारों मोबाइल फोन एवं पकड़े गए दोनों व्यक्तियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंप दिया। सुपुर्द कर दिया गया है। विशेष टीम में उपनिरीक्षक विजेंद्र मुवाल, उपनिरीक्षक विष्णु शंकर ओझा, आरक्षी दीपक कुमार एवं आरक्षी श्याम नारायण सिंह यादव शामिल रहे।





