विश्वामित्र सेना के महिला विंग द्वारा शांति नगर में मनाया गया होली मिलन समारोह

बीआर दर्शन | बक्सर
विश्वामित्र सेना के महिला विंग द्वारा बक्सर के स्थानीय शांति नगर सेवा बस्ती में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के निर्देश पर सेवा बस्ती में होली मिलन कार्यक्रम महिला विंग की जिला संयोजक रूबी तिवारी के नेतृत्व में किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में शाहाबाद संयोजक रवि राज उपस्थित हुए।
उन्होंने बताया की हर त्योहार सेवा बस्ती में मनाने का मुख्य उद्देश्य है सबको एक सूत्र में बांधने का प्रयास। विश्वामित्र सेना सनातन उत्थान एवं सनातन की रक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है। होली मिलन समारोह में महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी। महिलाओं ने होली गीत गाकर खुशियां मनाई। कार्यक्रम में आशुतोष तिवारी, गुड़िया देवी, निराशा देवी, आरती देवी, पार्वती कुमारी, प्रियंका कुमारी, प्रभावती देवी, धर्मावती देवी, ज्योति देवी एवं अन्य स्थानीय लोग शामिल रहे।