Accident

अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत दो जख्मी 

 

बीआर दर्शन | बक्सर

राजपुर थाना क्षेत्र के चौसा-कोचस मुख्य मार्ग पर त्रिकालपुर डेरा गांव के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी त्रिकालपुर डेरा गांव के पास सामने से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। मृतक युवक की पहचान त्रिकालपुर गांव निवासी लालधर राम के 19 वर्षीय पुत्र विकास राम तथा घायलों में कमलेश राम के पुत्र अरुण कुमार 18 वर्ष एवं पल्लू राम के पुत्र पवन राम 20 वर्ष है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।हालांकि उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे बेहतर ईलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। इस घटना से गुस्साए त्रिकालपुर गांव के ग्रामीणों और परिजनों ने चौसा-कोचस मुख्य मार्ग को पूरी तरह से जाम कर दिया है।‌ ग्रामीण पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजे और आरोपी ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराने और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बहाल करने के प्रयास में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button