Accident

होली के दिन गंगा में स्नान के दौरान दो बच्चे डूबे, एक लापता

 

बीआर दर्शन | बक्सर

होली के दिन गंगा स्नान के दौरान पुलिया घाट बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब 10 बजे गंगा में स्नान करने पहुंचे दो बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन दूसरा बच्चा गहरे पानी में समा गया। बच्चे को ढ़ुढ़ने का प्रयास किया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक छोटकी सारीमपुर के विश्वजीत पांडेय का 13 वर्षीय पुत्र कुश पांडेय अपने दोस्त के साथ गंगा स्नान करने पुलिया घाट पर गया था। स्नान के दौरान दोनों दोस्त गहरे पानी में डूबने लगे। आसपास के लोगों ने एक बच्चे को डूबने से बचा लिया। वहीं कुश पांडेय गहरे पानी में डूब गया। बच्चे को ढ़ुढ़ने का प्रयास किया जा रहा है। कुश की माता कंचन देवी ने बताया कि सूचना देने के बाद भी अब तक प्रभावी स्तर पर खोजबीन शुरू नहीं हो सकी है, जिससे परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है। घटना के बाद पुरे मोहल्ले में शोक छाया हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button