CRIME

हत्या या हादसा : रामपुर में खेत पर गए किसान की मौत, पुलिस कर रही जांच 

 

बीआर दर्शन। बक्सर

राजपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के बधार में मछली का चारा डालने गए 32 वर्षीय किसान अजीत कुमार का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान की मौत के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। ग्रामीण हत्या की बात कर रहे थे। वहीं दूसरी तरफ खेत के बाड़े में लगे करंट से मौत की भी चर्चा रही। हालांकि पुलिस सभी विंदूओं पर जांच की बात कह रही है।

मिली जानकारी के जगदीश सिंह के पुत्र अजीत कुमार अपने बधार में मूंग की खेती किए थे ।वहीं तालाब में मछली पालन भी किया थे। रविवार की सुबह फसल काटने के लिए गया थे। चार घंटे बाद जब वह घर खाना खाने के लिए नहीं पहुंचा तो इसके परिजन खोजबीन में लग गए।दोपहर 12 बजे जब खेत पर पहुंचे तो उसका शव नदी किनारे खेत के पास पड़ा हुआ था। घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भींड़ इकट्ठा हो गई।स्थानीय चौकीदार ने इसकी सूचना थाना को दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक के सिर पर जख्म था।

पहले भी युवक को मारी गई थी गोली: 

बताया जा रहा है कि अजीत कुमार पर चार वर्ष पूर्व भी जानलेवा हमला हुआ था। उस दौरान यह अपने ही पड़ोस के रहने वाली लड़की से प्रेम विवाह किया था। कुछ ही दिन बाद लड़की ने जहर खाकर आत्महत्या कर लिया था। जिस मामले में जेल भी गया था। जेल से आने के बाद युवक पर हमला हुआ था। उस समय इसके बांह में गोली लगी थी। गोलीबारी मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसी मामले में इस केस पर इन दिनों सुनवाई हो रही थी। तब तक इस घटना से एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि केस में गवाही चल रहा था। गोलीबारी के आरोपितों द्वारा कई दिनों से धमकी दिया जा रहा था। राजपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत की जानकारी होगी। परिजनों द्वारा मिली जानकारी के आधार पर भी जांच किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button