Accident

सिमरी में तेज़ रफ़्तार खाली ऑटो पलटने से चालक की मौत, पसरा मातम 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

सिमरी थाना क्षेत्र के बलिहार गांव के समीप सोमवार दोपहर में हुए सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक आशापड़री पंचायत के नगवां बिंदडेरा गांव निवासी 39 वर्षीय अनिक नट, पिता कमला नट बलिहार से खाली ऑटो लेकर अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान एएसएम प्लस 2 विद्यालय के पास पहुंचते ही वाहन पर से उसका नियंत्रण हट गया और ऑटो पलट गई। हादसा इतना गंभीर था कि चालक को गहरी चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही सिमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button