सिकराैल नहर में सोंधिला गांव के समीप मिला महिला का शव, इलाके में सनसनी

बीआर दर्शन | बक्सर
जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिकराैल नहर में साेंधिला गांव के समीप एक महिला का शव मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणाें ने इसकी सूचना पुलिस काे दी। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक महिला के पहचान काे लेकर प्रयास कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक साेमवार की सुबह साेंधिला पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप सिकराैल नहर में एक महिला का शव देखा। कुछ ही समय में यह खबर जंगल की आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणाें ने शव की पहचान का प्रयास किया लेकिन पहचान नही हो सकी है। शव मिलने के बाद चर्चाअाें का बाजार गर्म हाे गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंच शव काे कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम के बाद पहचान के लिए सुरक्षित रख दिया है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि शव का पाेस्टमार्टम के बाद माैत के कारणाें का खुलासा हाे सकता है। मृतका के पहचान काे लेकर प्रयास किया जा रहा है।
शव के पहचान काे लेकर पुलिस साेशल मीडिया का सहारा ले रही है। मुफस्सिल थाना पुलिस मृतका का शव अासपास के थाना काे भेज दिया। वहीं मृतका का फाेटाे साेशल मीडिया पर शेयर कर आम लाेगाें से पहचान काे लेकर अपील कर रही है।