Accident

सर्प दंश से महिला की मौत, परिवार में पसरा मातम 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

बासुदेवा ओपी थाना क्षेत्र के कुलमनपुर गांव में सर्प दंश से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुलमनपुर गांव निवासी संतोष कुमार दुबे की पत्नी उषा देवी उम्र लगभग 45 वर्ष की मृत्यु सर्प दंश के कारण हो गई है। बताया जाता है कि सोमवार की रात्रि लगभग 7 बजे मृतका उषा देवी अपने घर के अंदर बाल्टी से आटा निकाल रही थी। इसी बीच कहीं से हाथ में कुछ काटने का आभास हुआ, देखा गया तो उसमें से खून के बुंदे निकल रही थी। इस बात को उन्होंने अपने परिजनों से बताई। परिजनों द्वारा उसे ठाकुर जी धाम कंजिया ले जाया गया। लेकिन महिला की स्थिति बिगड़ते देख वे लोग बीच से ही वापस लौट गए। उसके बाद परिजनों ने महिला को प्रताप सागर अस्पताल में ले गए। जहां पर जांच के पश्चात चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। तत्पश्चात परिजन द्वारा संदेह मिटाने के लिए यूपी के अमवा के सती माई के यहां ले जाया गया। पुनः निराश होकर लोग वापस घर पर लौट गए। बासुदेवा थानाध्यक्ष अनिल कुमार द्वारा शव को पोस्टमार्टम हेतु बक्सर भेज दिया गया। मृतका अपने पीछे एक शादीशुदा पुत्री, एक पुत्र एवं एक पुत्री छोड़ गई। सभी का रोते बिलखते बुरा हाल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका के पति हाजीपुर में प्राइवेट नौकरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button