POLITICS

सरयू राय के भतीजा संतोष राय बने जदयू के राजनीतिक सलाहकार

 

बीआर दर्शन | बक्सर

बक्सर और शाहाबाद समेत झारखंड की राजनीति में अपनी एक अलग पहचान रखने वाले संतोष राय को जदयू में सलाहकार बनाया गया है। सलाहकार बनने पर जिला जदयू कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष है।

बक्सर जिले के इटाढ़ी प्रखंड के खनिता गांव के रहने वाले संतोष राय राजनीतिक गलियारों में झारखंड के कद्दावर नेता सरयू राय के भतीजा है। राजनीति में छात्र जीवन से ही जुड़े रहे है। भाजपा युवा मोर्चा के बिहार प्रदेश के मंत्री समेत कई पदों पर रह चुके है। पंचायत की राजनीति में भी हरपुर जलवासी पंचायत के मुखिया के रूप में उनकी धर्मपत्नी ने नेतृत्व किया है। जदयू के प्रदेश राजनीतिक सलाहकार के रूप में संतोष राय का मनोनयन हुआ है।

बताते चलें कि संतोष राय के पारिवारिक सम्बन्ध बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से तो है ही, भाजपा व संघ परिवार के बड़े नेताओं से भी अच्छे संबंध है। संतोष राय ने इस मनोनयन पर कहा कि पार्टी की केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व व हमारे अभिभावक नीतीश कुमार का निर्देश जिस रूप में मिलेगा एक मजबूत सिपाही के रूप में कार्य करूंगा।

जिस बिहार मॉडल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे दुनिया मे बिहार को एक नई पहचान दी है। ऐसे नेता के नेतृत्व में बिहार के विकास यात्रा का सहभागी बनना सौभाग्य की बात है। संतोष राय ने बताया कि इस बार बिहार विधानसभा के चुनाव में नीतीश जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार भारी बहुमत से बनेगी। महागठबन्धन का सफाया हो जाएगा।

संतोष राय के मनोनयन पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी, मालिकार्जुन राय, रंजन सिंह, महावीर मद्धेशिया, सुनील कुशवाहा, विकास राय, आशु राय, लक्ष्मीकांत चतुर्वेदी, धीरज चौबे, प्रशांत त्रिवेदी, राहुल दुबे, अश्विनी तिवारी, ग़ोलु राय, बरमेश्वर निषाद, लाला बाबा, धनजी तिवारी, संजीव तिवारी, भास्कर सिंह समेत अन्य लोगो ने हर्ष व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button