सदर अस्पताल से कैंसर जागरुकता अभियान का हुआ शुरुआत

बीआर दर्शन | बक्सर
विश्व कैंसर दिवस के माैके पर साेमवार काे सदर अस्पताल में होमी भाभा कैंसर हॉस्पीटल एंड रिसर्च सेन्टर के द्वारा जागरुकता अभियान शुरु किया गया। अभियान की शुरुआत सीडीओ डाॅ. संजय कुमार, प्रभारी उपाधीक्षक डाॅ. आरके गुप्ता और डाॅ. अनिल सिंह ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दाैरान मरीजाें और उनके परिजनाें काे कैंसर के बारे में विस्तार से बताया गया।
हाेमी भाभा कैंसर हाॅस्पीटल एण्ड रिसर्च सेंटर के डॉ वरुण सांकृत ने बताया हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। इसके पीछे का उद्देश्य, लोगों में इस जानलेवा बीमारी के बारे में जागरुकता फैलाना है। इस दिन कैंसर के बारे में जानकारी, इसके लक्षणों की पहचान कर, जल्द से जल्द इसका इलाज करवाना और इससे बचाव के तरीकों के बारे में लोगों को जानकारी देने की कोशिश की जाती है। अगर इस बीमारी से जुड़ी सभी जरूरी बातों के बारे में लोगों को पता होंगी, इसकी रोक-थाम करने में काफी मदद मिल सकती है। सदर अस्पताल में कैंसर जांच और बचाव के बारें में बताया जाता है। मरीजाें का जांच कर उन्हें इलाज के बारे में बताया जाता है। अक्सर हम नहीं जानते कि कैंसर क्यों होता है। लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जो आपके कैंसर के खतरे को काफी बढ़ा देती हैं। कैंसर के प्रत्येक 9 मामलों में से 1 और कैंसर से होने वाली प्रत्येक 5 मौतों में से 1 के लिए धूम्रपान जिम्मेदार है।