सदर अस्पताल में इलाज के दाैरान सजायफ्ता बंदी की माैत

बीआर दर्शन | बक्सर
सदर अस्पताल में इलाज के दाैरान सजायाफ्ता बंदी की माैत गुरुवार काे हाे गई। माैत की सूचना टाउन थाना पुलिस काे दी गई। पुलिस माैके पर पहुंच शव काे कब्जे में कर लिया। पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया। जेल प्रशासन ने मामले काे लेकर टाउन थाना में यूडी केस दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के मुतबिक राेहतास जिला के सासाराम जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कठडिहरी के शिवशंकर दूबे उर्फ पावल दूबे उम्र 97 वर्ष आजीवन कारावास की सजा सेंट्रल जेल में बंद थे। पिछले कुछ दिनाें से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। जेल प्रशासन ने बंदी काे इलाज के लिए 24 जनवरी काे सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दाैरान गुरुवार की सुबह उनकी माैत हाे गई। जेल प्रशासन ने इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस और परिजनाें काे दिया था। पुलिस ने पाेस्टमार्टम के बाद शव काे परिजनाें काे साैंप दिया। जेल प्रशासन ने मामले काे लेकर टाउन थाना में यूडी केस दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। टाउन थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि यूडी केस दर्ज कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।