Accident

सड़क दुर्घटना में जख्मी अधेड़ की माैत, पुलिस ने कराया पाेस्टमार्टम

 

बीआर दर्शन | बक्सर

सड़क दुर्घटना में जख्मी अज्ञात अधेड़ की माैत गुरुवार काे सदर अस्पताल में हाे गई। जख्मी की माैत की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पाेस्टमार्टम के बाद शव काे पहचान के लिए सुरक्षित रख दिया गया।

टाउन थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की शाम ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में एनएच 922 पर किसी वाहन से एक अधेड़ जख्मी हाे गया था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने जख्मी काे इलाज के लिए सदर अस्पताल में पहुंचाया। सदर अस्पताल में जख्मी का इलाज कराया जा रहा था। गुरुवार काे जख्मी की माैत हाे गई। ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि जख्मी की पहचान नहीं हाे पाई है। पहचान काे लेकर प्रयास किया जा रहा है। वहीं टाउन थानाध्यक्ष संजय प्रसाद सिन्हा ने बताया कि शव काे कब्जे में कर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पाेस्टमार्टम के बाद शव काे पहचान काे लेकर सुरक्षित रखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button