CRIME

संदेहास्पद स्थिति में महिला को लगी गोली, प्रेम विवाह से मायके वाले थे नाराज

 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कांट गांव में शुक्रवार की शाम एक महिला को संदेहास्पद परिस्थितियों में गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला को इलाज के लिए आरा के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना के बाद ब्रह्मपुर पुलिस जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक कांट गांव निवासी प्रवीण सिंह की पत्नी 25 वर्षीय आंचल देवी को अचानक गोली लग गई। गोली उनके सीने में लगी है, जिससे उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आंचल देवी की शादी करीब दो साल प्रवीण सिंह के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों का प्रेम विवाह था।

घटना के बाद परिजन महिला को तुरंत आरा लेकर चले गए। इधर घटना की सूचना मिलते ही ब्रह्मपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि उस समय घर पर महिला के वृद्ध सास-ससुर ही मौजूद थे। पुलिस के पूछताछ करने पर वे स्पष्ट रूप से यह नहीं बता सके कि उनकी पुत्रवधू को किस परिस्थिति में गोली लगी। बताया जा रहा है कि महिला अपने मायके से लौटी थी। मायके से आने के बाद से ही मानसिक रूप से परेशान और उदास रहती थी।

ब्रह्मपुर थाना के थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि घायल महिला का इलाज आरा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस टीम महिला का बयान लेने के लिए आरा गई है। उन्होंने कहा कि जख्मी महिला के बयान के बाद ही घटना के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button