संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की माैत, पुलिस ने कराया पाेस्टमार्टम

बीआर दर्शन | बक्सर
शहर के मल्लाहटाेली माेहल्ला में संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की माैत हाे गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम कराया। पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया गया। घटना काे लेकर मृतका के भाई ने टाउन थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
टाउन थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महदह गांव के कन्हैया कुमार वर्मा शहर के मल्लाहटाेली में किराये के मकान में अपनी पत्नी खुशबु देवी के साथ रहते थे। मल्लाहटाेली के जनार्दन सिंह के मकान में रहते थे। साेमवार की सुबह उनकी पत्नी घर में ही मृत पाई गई। महिला के माैत के बाद घर में चिख-पुकार मच गई। आसपास के लाेगाें ने घटना की सूचना टाउन थाना पुलिस काे दी। पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया गया। पुलिस काे अंदेशा है कि विवाहिता की माैत जहर खाने से हुई है। घटना काे लेकर मृतका के भाई ने टाउन थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। मृतका किस परिस्थिति में और कैसे जहर खाई है इसकी जांच पुलिस कर रही है। टाउन थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनाें से पूछताछ की जा रही है। पाेस्टमार्टम रिपाेर्ट मिलने पर माैत के कारणाें की सही जानकारी मिल सकती है। घटना के बाद घर में मातम पसर गया।