शिक्षक ने ट्यूशन पढ़ने गई छात्रा से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

बीआर दर्शन | बक्सर
डुमरांव थाना क्षेत्र के एक गांव में ट्यूशन पढ़ने गई छात्रा के साथ शिक्षक ने दुष्कर्म की घटना काे अंजाम दिया। पीड़िता ने मामले काे लेकर महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर दर्ज हाेते ही महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित शिक्षक काे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शिक्षक से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक डुमरांव थाना क्षेत्र के एक गांव में दसवीं की एक छात्रा गांव के ही शिक्षक अनिल कुमार के घर ट्यूशन पढ़ने जाया करती थी। शिक्षक ने शनिवार काे छात्रा के साथ ही दुष्कर्म की घटना काे अंजाम दिया। पीड़िता ने जब इसकी जानकारी अपने परिजनाें काे दी ताे परिजन उसे लेकर महिला थाना पहुंच गए। महिला थाना पुलिस ने परिजनाें और पीड़िता से मिली जानकारी के आधार पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। महिला थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित शिक्षक काे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया। वहीं पुलिस ने आरोपित शिक्षक काे काेर्ट के अादेश पर जेल भेज दिया। महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद साक्ष्य काे काेर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस की मानें ताे आरोपित छात्रा काे काफी दिनाें से ट्यूशन पढ़ाया करता था।