शाैच करने जा रही युवती से दुष्कर्म करने का प्रयास, एफआईआर दर्ज

बीआर दर्शन | बक्सर
औद्याैगिक थाना क्षेत्र के एक गांव में शाैच करने जा रही युवती के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म करने के प्रयास के मामले में महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। महिला थाना पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस आराेपित के गिरफ्तारी काे लेकर प्रयास कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक औद्याैगिक थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती शुक्रवार काे शाैच के लिए खेताें के तरफ जा रही थी। उसी दाैरान गांव के राजेश यादव ने युवती काे पकड़ लिया। आराेपित ने युवती के साथ छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया। युवती के द्वारा शाेर मचाने पर युवक फरार हाे गया। युवती घर पहुंच घटना की जानकारी अपने परिजनाें काे दी। युवती ने परिजनाें के साथ महिला थाना पहुंच मामले में आराेपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। महिला थानाध्यक्ष सुजाता कुमारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आराेपित के गिरफ्तारी काे लेकर छापेमारी की जा रही है।