शहर में बंद घर से ताला ताेड़ चाेराें ने उड़ाया दस लाख की संपत्ति

बीआर दर्शन | बक्सर
शहर के साेमेश्वर स्थान माेहल्ले में चाेराें ने बंद घर काे निशाना बनाया। चाेराें ने खिड़की ताेड़ घर में प्रवेश कर करीब दस लाख से अधिक के समान चुरा ले गए। घटना की जानकारी हाेने पर गृहस्वामी ने इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस काे दी।
मिली जानकारी के मुताबिक बैंक अधिकारी नवीन राय का मकान साेमेश्वर स्थान माेहल्ले में है। पिछले दिनाें अपनी मां के निधन पर उनके श्राद्धकर्म के लिए अपने पैतृक गांव रामपुर गए थे। गुरुवार की रात चाेराें ने घटना काे अंजाम दिया। शुक्रवार काे लाेगाें ने जब दरवाजा टुटा देखा ताे इसकी सूचना गृहस्वामी काे दिया। नवीन राय ने घटना की सूचना टाउन थाना पुलिस काे दी। बताया जा रहा है कि चाेराें ने करीब दस लाख से अधिक की संपत्ति चुरा ले गए। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों शहर के डीएवी स्कूल के पीछे स्थित मोहल्ले में चोरों ने आतंक मचाया था। हालांकि मोहल्लेवासियों की सजगता से एक चोर पकड़ा गया था। टाउन थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि अभी मामले में एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। एफआईआर दर्ज हाेने के बाद मामले की जांच कर चाेराें के गिरफ्तारी काे लेकर प्रयास किया जाएगा।