शहर के मेन रोड में 55 वर्षीय व्यक्ति की ईंट-पत्थरों से कूचा, हुई मौत

बीआर दर्शन | बक्सर
शहर के मेन रोड स्थित तुरहा टोली में पूर्व के विवाद को लेकर मंगलवार की रात करीब 9:30 बजे के बीच 55 वर्षीय व्यक्ति की ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। मृतक की पहचान सिविल लाइन्स, तुरहा टोली के संतोष सेठ के रूप में हुई है।


परिजनों के अनुसार उनका मोहल्ले के ही एक युवक से पूर्व से विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी पुराने विवाद ने मंगलवार की रात हिंसक रूप ले लिया और सब्जी विक्रेता ने ईंट-पत्थर से वार कर संतोष सेठ को जख्मी कर दिया। आसपास के लोगों द्वारा सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरु की है। हालांकि पुलिस के विलम्ब से पहुंचने के कारण परिजन आक्रोशित दिखाई दिए। फिलहाल इस मामले में पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। घटना के बाद मोहल्ले में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोग आरोपित की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।




