विश्वामित्र सेना द्वारा 23 को अहिरौली में मनाया जाएगा सनातन उत्थान समारोह

बीआर दर्शन | बक्सर
होली महापर्व के दिन विश्वामित्र सेना के द्वारा बक्सर के पी पी रोड स्थित इंद्रधनुष परिसर में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।विश्वामित्र सेना के शाहाबाद संयोजक रवि राज के द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे शामिल हुए। इस दौरान एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी।
राजकुमार चौबे ने बताया की विश्वामित्र नगरी में जल्द से जल्द विश्वामित्र कॉरिडोर के लिए यात्रा निकाली जाएगी एवं आगामी 23 तारीख को अहिरौली में सनातन उत्थान समारोह किया जाएगा। मौके पर जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष संजय चौधरी, राघवेंद्र उज्जैन, राजेश कुशवाहा, हरिशंकर दुबे, भोला यादव, जिला पार्षद धर्मेंद्र ठाकुर, रेड क्रॉस सचिव डॉ श्रवण तिवारी, राजन तिवारी, गोविंद जायसवाल, संजय कुमार ऋतुराज, पुनीत सिंह विनय उपाध्याय सहित सैकड़ो अतिथि उपस्थित रहे।